Search

सिकंदराबाद: दनकौर रोड चौड़ीकरण में व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने देंगे: नवीन राजपूत

256 Views

सिकंदराबाद: दनकौर रोड चौड़ीकरण को लेकर उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नवीन राजपूत ने नगर पालिका सिकंदराबाद के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर व्यापारी हितों पर चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका मार्केट से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर सकारात्मक वार्तालाप हुआ।

उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नवीन राजपूत ने बताया कि दनकौर रोड चौड़ीकरण के प्रस्ताव में नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता है। इस पर अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि मामले को शीर्ष अधिकारियों के समक्ष रखकर व्यापारी हितों में उचित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

नवीन राजपूत ने अधिशासी अभियंता से कहा कि नगर पालिका को अपने मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़ा होना चाहिए और उनके व्यवसाय पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए, ताकि विकास के साथ-साथ व्यापार भी सुरक्षित रह सके।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के महासचिव नितिन जैन, डॉक्टर ललित वर्मा, शोभित जैन, हिमालय कौशिक, विनोद गोयल, अमित कुमार गोयल, राजेंद्र कुमार, गोलू, दिनेश कुमार, राम प्रकाश, मोहित सहित सैकड़ों व्यापारी बंधु मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment