Search

सिकंदराबाद: हाइड्रा से टूटे बिजली के पोल, 20 दिन से बंद ट्यूबवेल; किसानों की फसलें सूखने की कगार पर

497 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद के जेवर रोड स्थित गांव मल्हपुर के पास विद्युत पोल टूटने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों के अनुसार मिट्टी खनन के लिए चल रही हाइड्रा मशीन की वजह से क्षेत्र में 4 से 5 विद्युत पोल टूट गए, जिससे आगे मेहताब नगर, मसौता सहित कई गांवों के किसानों के ट्यूबवेलों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण खेतों में लगे ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे, जिससे सिंचाई पूरी तरह रुक गई है। किसानों का कहना है कि पिछले 15 से 20 दिनों से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया है, जिसके चलते फसलें सूखने की स्थिति में पहुंच गई हैं।

किसानों ने इस संबंध में बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन विभाग का कहना है कि जब तक पुलिस द्वारा लिखित अनुमति नहीं दी जाती, तब तक मरम्मत कार्य नहीं किया जाएगा। वहीं, खुर्जा गेट चौकी इंचार्ज नीरज शर्मा का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से अब तक उन्हें कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, जिस कारण वे संबंधित पत्र जारी नहीं कर सके हैं।

किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक तालमेल की कमी के चलते समस्या लंबे समय से लंबित है और इसका सीधा असर उनकी फसलों पर पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment