Search

सिकंदराबाद: ट्राईसाइकिल पाने को बैठे रहे दिव्यांग,ठंड में इंतजार करते रहे दिव्यांगजन

363 Views
सिकंदराबाद में दिव्यांगजन  विभाग के सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में विधायक की देरी से दिव्यांगजनों को ठंड में इंतजार करना पड़ा। पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल और बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरित की गईं।

सिकंदराबा: दिव्यांगजन विभाग की ओर से संचालित योजना के तहत सिकंदराबाद विकासखंड में रविवार को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह वितरण पिछले वर्ष लगाए गए शिविर में चयनित पात्र लाभार्थियों को किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को 20 सामान्य ट्राईसाइकिल और 10 बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सरल बनाना, उनकी गतिशीलता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। उपकरण प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

इस मौके पर दिव्यांगजन अधिकारी मानवेंद्र राजपूत ने बताया कि शिविर में लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता और पात्रता के आधार पर किया गया है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

हालांकि, उपकरण वितरण कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह के करीब दो घंटे की देरी से पहुंचने के कारण दिव्यांगजनों को ठंड में इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही ट्राईसाइकिल और बैट्री चालित ट्राईसाइकिल पाने की उम्मीद में पहुंचे लाभार्थी लंबे समय तक बैठे रहे, जिससे कुछ लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

कार्यक्रम में विकासखंड अधिकारी विवेक कुमार दुसाद, ब्लॉक प्रमुख आशा भाटी, ब्लॉक प्रमुख पति पुष्पेंद्र भाटी, अरविंद दीक्षित, पिंकी वोहरा,सोनू शर्मा,विकास चौधरी  सहित कई ग्राम प्रधान और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment