Search

सिकंदराबाद: संपूर्ण समाधान दिवस में 9 में से एक शिकायत का निस्तारण

363 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में माह के तीसरे शनिवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों और मोहल्लों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान कुल 9 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर केवल एक शिकायत का ही निस्तारण हो सका।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में 5 राजस्व विभाग, 2 पुलिस विभाग, 1 विद्युत विभाग और 1 ब्लॉक से संबंधित थीं। इनमें से राजस्व विभाग से जुड़ी एक शिकायत का मौके पर समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 8 शिकायतें लंबित रहीं।

समाधान दिवस में खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, प्रभारी तहसीलदार अंकित सिंह, नायब तहसीलदार चौधरी हेमंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। फरियादियों ने भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई, बिजली आपूर्ति और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं रखीं।

एसडीएम ने लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मामलों की जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment