Search

सिकंदराबाद: 8 दिनों तक रोजाना 4 घंटे बिजली बंद

322 Views

सिकंदराबाद: विद्युत उपकेन्द्र के अंतर्गत टाऊन-7 फीडर से पोषित क्षेत्रों में 16 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक कुल 8 दिनों के लिए प्रतिदिन 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक की जाएगी।
उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र जोखाबाद नंबर-2 से पोषित टाऊन-7 फीडर की विद्युत लाइन में नई केबिल डालने (रिकंडक्टर वर्क) का कार्य किया जाना है। इसी कारण निर्धारित समयावधि में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
इस विद्युत कटौती के दौरान टाऊन-7 फीडर से जुड़े कई मोहल्ले प्रभावित रहेंगे, जिनमें मेन हाईवे, बाजार माधोदास, कायस्थवाड़ा, शेखवाड़ा, गुलावठी अंडरपास, रामवाड़ा एवं हरिशाह प्रमुख हैं।
विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पूर्व अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। विभाग ने आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखने का अनुरोध करते हुए उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment