Search

सिकंदराबाद: तहसील में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

310 Views

सिकंदराबाद: सोमवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल ने तहसील में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई। बैठक में अधिकारियों ने उन्हें अभी तक प्राप्त Form-6, 7 और 8 की जानकारी साझा की और समीक्षा करने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधियों को “Book a Call with BLO” सुविधा के बारे में भी बताया गया। इसके तहत कोई भी मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से सीधे संपर्क कर अपनी जानकारी अपडेट कर सकता है। BLO भी प्रतिनिधियों और मतदाताओं को कॉल करेंगे।

बैठक में सभी प्रतिनिधियों को No Mapping वाले मतदाताओं की सूची प्रदान की गई। इन मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा और उन्हें अपने दस्तावेज़ दिखाने होंगे। नोटिस सुनवाई के लिए कुल 16 AEROs नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने कार्यालय में सुनवाई करेंगे।

साथ ही, सभी प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई कि मतदाता सूची www.voters.eci.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। अपील या आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी रखी गई है।

बैठक में यह भी बताया गया कि मतदाता BLO से संपर्क कर अपनी नवीनतम फोटो अपडेट करवा सकते हैं।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment