Search

सिकंदराबाद: मतदाता सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई गई, पारदर्शिता पर जोर

289 Views

सिकंदराबाद: रविवार दोपहर एसडीएम दीपक कुमार पाल के निर्देशन में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बीएलओ ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आलेख्य मतदाता सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई और मतदाता सूची से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं।

कार्यक्रम के तहत गुलावठी, तिलबेगमपुर और सिकंदराबाद कस्बे के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया। मौके पर मतदाताओं ने सक्रिय भागीदारी की। सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी (AEROs) और सुपरवाइज़र भी अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहे।

प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता लाना, नामों की त्रुटियां समय रहते सुधारना और आम लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। स्थानीय लोगों ने इस पहल को लोकतंत्र को मजबूत करने वाला कदम बताया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment