Search

सिकंदराबाद: ठंड में सहारा बनी क्यूब रूट फाउंडेशन की पहल

270 Views

सिकंदराबाद: क्यूब रूट फाउंडेशन के तत्वावधान में लुहारली स्थित टोल प्लाज़ा के समीप ग्राम नगला चमरू में सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को शीतकाल से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कुल 60 कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सहायता पहुंचाना रहा। टोल प्लाज़ा प्रशासन द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।


आयोजकों ने बताया कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की मदद करना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ टोल प्लाज़ा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


इस मानवीय पहल की ग्रामीणों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment