सिकंदराबाद: क्षेत्र के अँधेल गांव में अज्ञात बदमाशों ने बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाते हुए उससे कॉपर चोरी कर लिया। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। बदमाश ट्रांसफॉर्मर से तांबे की वायर और अन्य कीमती उपकरण निकालकर मौके से फरार हो गए।

चोरी की इस वारदात के बाद गांव में देर रात से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह जब लोग रोजमर्रा के कामों के लिए उठे तो गांव में बिजली नहीं थी। पहले इसे सामान्य तकनीकी फॉल्ट समझा गया, लेकिन काफी देर तक आपूर्ति बहाल न होने पर कुछ ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंचे।

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि ट्रांसफॉर्मर खुला पड़ा था, उसका तेल जमीन पर फैला हुआ था और अंदर से तांबे का सामान पूरी तरह गायब था। इसके बाद ग्रामीणों को रात में चोरी की घटना की पुष्टि हुई और तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही बिजली विभाग के एसडीओ रवि कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
[democracy id=”current”]
