Search

सिकंदराबाद: चोरी के सामान व हथियार के साथ दो वांछित गिरफ्तार

365 Views

सिकंदराबाद: पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान और हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस चौकी प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि बुधवार को चोला रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित दो आरोपी वहां मौजूद हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने आयुष उर्फ आशु (पुत्र मूलचंद, ग्राम खादमोहन नगर, थाना स्याना, जिला बुलंदशहर, वर्तमान पता शाहपुर, सेक्टर 128, गौतमबुद्ध नगर) और मोहम्मद जैद उर्फ जैब (पुत्र मोहम्मद आबिद, मोहल्ला छासियावाड़ा) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, चाकू, चोरी की पांच बैटरियां और एक स्कूटी बरामद हुई। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment