Search

सिकंदराबाद: निर्वाचक नामावली 2026 का प्रकाशन, मतदाताओं से जांच की अपील

254 Views

सिकंदराबाद: मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आलेख्य निर्वाचक नामावली 2026 का प्रकाशन सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के जुनेदपुर, नूरपुर,सराय जगन्नाथ सहित विभिन्न मतदेय स्थलों पर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित नागरिकों को नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक समय रहते मतदाता सूची की जांच अवश्य कर लें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसका सुधार कराएं, जिससे कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment