Search

सिकंदराबाद: बिजली बिल राहत योजना के तहत विशेष अभियान, बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे

487 Views

सिकंदराबाद:  नगर में सोमवार दोपहर बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध राजस्व वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई की गई और बकाया न चुकाने पर विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए।

अभियान के साथ-साथ उपकेन्द्र तहसील सिकंदराबाद से एसएसओ तगादा कॉल के माध्यम से बड़े बकायेदारों को ओटीएस बिजली बिल राहत योजना 2025 की जानकारी दी गई, ताकि वे योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिलों का निस्तारण कर सकें।

निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के मामलों, बड़े डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के प्रकरणों, वर्तमान राजस्व वसूली की स्थिति तथा अब तक की गई विधिक कार्रवाई की प्रगति से अधिकारियों को अवगत कराया।

उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने निर्देश दिए कि बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी करने वालों और लंबे समय से जानबूझकर बकाया रखने वाले बड़े डिफॉल्टरों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत बकाया बिजली बिलों पर छूट प्रदान की जा रही है, जिससे उपभोक्ता समय रहते अपने बिलों का भुगतान कर सकें। विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे राहत योजना का लाभ उठाएं और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचें।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment