Search

किसान की बेटी सदफ इमरान बनी जज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जारी किया गया परिणाम

Share Now :

WhatsApp
813 Views


सिकंदराबाद।नगर के मोहल्ला गद्दीवाडा निवासी सदफ इमरान ने जज बनकर परिवार और सिकंदराबाद का नाम रोशन किया है। घर पहुँचने पर परिवार व लोगों ने ढोल, नगाड़ों के साथ सदफ इमरान का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

जज बनी सदफ इमरान ने बताया कि उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा 2022 के लिए उसने आवेदन किया था। अंतिम तिथि के एक दिन बाद उसका आवेदन पत्र पहुंचने पर परीक्षा देने पर रोक लगा दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद परीक्षा देने की अनुमति दी गई। आयोग ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। केवल एक पद का परिणाम रोक लिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 21 मई को यूपीएससी ने परिणाम घोषित किया। जिसमें सदफ इमरान को सफल घोषित किया गया।

जिससे सदफ इमरान की परिवार में हर्ष का माहौल हो गया और गुरुवार को उनके सिकंदराबाद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बताया कि उसने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नगर के स्प्रिंग डेल एकेडमी से की। ग्रेजुऐशन और एलएलबी दिल्ली यूनिवर्सिटी से की।

Spread the love

Published On

Leave a Comment