Search

सिकंदराबाद: नयागांव में चला सफाई अभियान, बाइपास से लेकर श्मशान घाट तक रास्तों की सफाई

918 Views

नयागांव में सूर्या प्रताप उर्फ शैंकी भाटी के नेतृत्व में बड़ा सफाई अभियान चलाया गया। बाइपास से लेकर श्मशान घाट और गाँव के सभी प्रवेश मार्गों पर पूरी तरह सफाई करवाई गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।


सिकंदराबाद:  नयागांव सिकंदराबाद देहात में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। सूर्या प्रताप उर्फ शैंकी भाटी के नेतृत्व में गाँव में सफाई कार्य कराया गया। अभियान के तहत बाइपास से लेकर श्मशान घाट तक और गाँव में प्रवेश करने वाले तीनों रास्तों की पूरी तरह से सफाई की गई।

गाँव का मुख्य रास्ता, जिस पर लंबे समय से सफाई की आवश्यकता थी, वहाँ भी सफाई का विशेष ध्यान दिया। इसके अलावा मुख्य मार्ग से लेकर मार्केट और श्मशान घाट तक पूरे क्षेत्र को कचरे और गंदगी से मुक्त कराया गया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से गंदगी की समस्या बनी हुई थी, जिससे आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अब सफाई अभियान से गाँव का वातावरण स्वच्छ और बेहतर हुआ है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment