Search

सिकंदराबाद: डीएम और एसएसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, मौके पर आई 33 में से सिर्फ तीन शिकायत का हुआ निस्तारण

649 Views

सिकंदराबाद तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 33 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से केवल 3 का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम श्रुति  व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शेष शिकायतों को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।


सिकंदराबाद: क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में महीने के पहले शनिवार को किसी कारण से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं हुआ, जिसके चलते सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम श्रुति शर्मा व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने की। उनके साथ जिला वन अधिकारी, एसडीएम दीपक कुमार पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा, तहसीलदार मनोज रावत मौजूद रहे।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने जानकारी दी कि समाधान दिवस में कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 25 शिकायतें राजस्व विभाग, 2 पुलिस विभाग, 1 नगर पालिका, 2 ब्लॉक, 1 पीडब्ल्यूडी, 1 विद्युत विभाग, 1 पशु चिकित्सा विभाग से संबंधित थीं। इन शिकायतों में से केवल 3 राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।

बाकी 30 लंबित शिकायतों को डीएम श्रुति शर्मा व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और इसके लिए अधिकारियों को पूरी गंभीरता से कार्य करना चाहिए।

संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में थाना ककोड़, थाना चोला, थाना सिकंदराबाद व थाना गुलावठी के थाना प्रभारी के अलावा सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News