Search

सिकंदराबाद: समर्थकों ने पूर्व मंत्री डीपी यादव का किया स्वागत

1,027 Views

गाजियाबाद-अलीगढ़ हाइवे स्थित सिरोंधन कट पर राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डीपी यादव का समर्थकों ने फूल-मालाओं व नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र गठबंधन को लेकर की बड़ी घोषणा।


सिकंदराबाद : रविवार को गाजियाबाद-अलीगढ़ हाइवे-34 स्थित सिरोंधन कट के पास राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डीपी यादव का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।

पूर्व मंत्री डीपी यादव अपने काफिले के साथ गाजियाबाद से जनपद अलीगढ़ में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गठबंधन को लेकर दूसरे राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से वार्ता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के लोगों की सहमति मिलने के बाद ही चुनाव को लेकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment