Search

सिकंदराबाद: विद्या भारती द्वारा आयोजित विभागीय बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्रों का रहा सराहनीय प्रदर्शन

914 Views
विद्या भारती द्वारा छत्रपति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुलंदशहर में आयोजित विभागीय बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सिकंदराबाद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अंतर्गत शनिवार को छत्रपति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर में विभागीय बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 13 विद्यालयों के 215 भैया-बहनों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संयोजन रामकरण दक्ष एवं सहसंयोजन मनोज कुमार मिश्रा ने किया।

इस प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर सिकंदराबाद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

  • लोक नृत्य में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • एकल गीत प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्रा नव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।
  • तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा आन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • जूनियर बौद्धिक प्रश्न मंच में विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • वहीं अंताक्षरी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष, विद्यालय परिवार, प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता की तैयारी विद्यालय के आचार्य स्नेहिल गौड़ एवं नेत्रपाल सिंह ने कराई।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News