Search

सिकंदराबाद: किशोरी रहस्यमयी तरीके से लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

738 Views
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमयी तरीके से लापता। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की।

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री बुधवार की देर रात घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, किशोरी रात करीब 11 बजे अपने कपड़े लेकर घर से निकल गई थी।

परिजनों ने बताया कि वह अक्सर एक मोबाइल नंबर पर बातचीत करती थी और बाद में कॉल डिलीट कर देती थी। फिलहाल वह मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। काफी तलाश करने के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment