Search

Bulandshahr: महिला सैल एवं परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से दो दम्पति हुए राज़ी, नवजीवन की होगी शुरुआत

860 Views
बुलन्दशहर में महिला सैल एवं परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से दो दम्पति आपसी विवाद भूलकर एक साथ रहने को हुए राज़ी। काउंसलिंग के बाद दोनों ने नवजीवन की शुरुआत का लिया संकल्प।

बुलन्दशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु महिला सैल एवं परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज शनिवार 23 अगस्त को शाम 4 बजे प्रभारी महिला सैल की देखरेख में पति-पत्नी से जुड़े दो पारिवारिक विवादों पर दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा आपसी संवाद के जरिए समाधान का मार्ग निकाला गया।

महिला सैल एवं काउंसलरों की समझाइश के बाद दोनों दम्पतियों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता करते हुए साथ में रहने का निर्णय लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर विश्वास जताते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन बिताने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रभारी महिला सैल एवं काउंसलरों ने दम्पतियों को नवजीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें समझाया कि बीती बातों को भुलाकर आगे आपसी प्रेम और विश्वास के साथ रहना ही सुखमय दांपत्य जीवन की कुंजी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment