Search

Bulandshahr: भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने नए पदाधिकारियों की की घोषणा, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती

135 Views
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने सत्यपाल सिंह, प्रमोद कुमार और धर्म सिंह सहित कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की। संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं को सशक्त रूप से उठाने पर जोर।

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने संगठन को और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

घोषणा के अनुसार सत्यपाल सिंह को ग्राम संयोजक मिर्जापुर, प्रमोद कुमार को ग्राम महामंत्री युवा नीमखेड़ा तथा धर्म सिंह को ब्लॉक संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिनमें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु दत्त त्यागी, प्रदेश प्रचार महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह, जिला महामंत्री सुरेंद्र शर्मा बाढ़, जिला उपाध्यक्ष युवा हापुड़ सुमित जादौन, तहसील उपाध्यक्ष शिकारपुर मनोज कुमार जादौन, तथा बुलंदशहर ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा पनवेश्वरी चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को और सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प दोहराया गया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment