Search

रोडवेज़ बस स्टैंड का पार्क बना शराबियों का अड्डा, गंदगी से परेशान यात्री

117 Views

सिकंदराबाद रोडवेज़ बस स्टैंड परिसर का पार्क शराबियों और असामाजिक तत्वों का ठिकाना बनता जा रहा है। खुलेआम शराबखोरी, फैली गंदगी और दुर्गंध से यात्री हो रहे हैं परेशान। क्या प्रशासन करेगा कोई कार्रवाई?


सिकंदराबाद: रोडवेज़ बस स्टैंड परिसर में बना पार्क इन दिनों शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। कुछ लोग देसी शराब के ठेके से शराब खरीदकर सीधे पार्क में पहुंच जाते हैं और वहीं बैठकर खुलेआम शराब का सेवन करते हैं।

पार्क में गंदगी और असामाजिक तत्व

शराबी टेट्रा पैक में देसी शराब पीते हैं और गिलास, नमकीन के पैकेट तथा खाली पैक इधर-उधर फेंक देते हैं। इससे पार्क में न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि वहां बैठने वाले अन्य यात्रियों और परिवारों के लिए भी यह माहौल असहज बन गया है। पार्क में गंदगी, दुर्गंध और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पार्क क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, और पार्क की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासनिक चुप्पी और सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

एआरएम का बयान

एआरएम दिनेश सिंह ने बताया कि यहां तो चरसी और नशीली टाइप के लोग घूमते रहते हैं। इन नशेड़ियों से निजात के लिए पुलिस को लेटर लिखकर गस्त के लिए मांग की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि हम पार्क की सुरक्षा और सफाई के लिए भी कदम उठाएंगे, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन पार्क में शराबियों और असामाजिक तत्वों पर क्या कार्रवाई करता है। क्या प्रशासन पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा और इसे यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाएगा या शराबियों का अड्डा बना रहेगा? समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर पार्क की स्थिति और भी खराब हो सकती है ।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News