Search

सिकंदराबाद: हरियाली तीज महोत्सव में झलकी परंपरा और संस्कृति की छटा, पूजा मित्तल बनीं तीज क्वीन

267 Views
भारत विकास परिषद सिकंदराबाद द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में पूजा मित्तल बनीं तीज क्वीन, पारंपरिक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र।

सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद – मुख्य शाखा सिकंदराबाद द्वारा पंचवटी मैरिज होम में हरियाली तीज महोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पारंपरिक झांकियों, लोकगीतों और खेलों से सजे इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में भोलेनाथ-पार्वती और राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में पूजा मित्तल को तीज क्वीन घोषित किया गया, जिन्हें पूर्व विधायक बिमला  सिंह सोलंकी द्वारा सम्मानित किया गया।

महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.प्रदीप दीक्षित, प्रांतीय चेयरमैन श्याम शर्मा, शाखा अध्यक्ष ऋतिक सिंघल, सचिव नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष मुकुल गोयल, महिला संयोजिका दीप्ति बंसल सहित बड़ी संख्या में सदस्य व महिलाएं उपस्थित रहीं।

पवन दीक्षित, संदीप मोहन शर्मा, उषा बंसल, देवेंद्र सोलंकी, उज्ज्वल गोयल, सुशील शर्मा, ज्योति सिंघल, सुमन शर्मा, पायल मित्तल, ऋषिता सिंघल, अमिता गर्ग, ममता गोयल आदि उपस्थित रहे।

शाखा अध्यक्ष ऋतिक सिंघल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखने का माध्यम हैं।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment