सिकंदराबाद: नगर में रामलीला आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को संजीव गोयल आयुषी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरविंद दीक्षित ने की, जिसमें सर्वसम्मति से रामलीला कमेटी का गठन किया गया।
गठित कमेटी में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:
चैयरमेन – पं. राकेश शर्मा
प्रधान – पं. सचिन शर्मा
प्रभारी – अरविंद दीक्षित
प्रबंधक – राहुल गुप्ता
कोषाध्यक्ष – सुशील सर्राफ
महासचिव – संजीव गोयल
सचिव – जगदीश बजाज
उप प्रधान – राकेश मोनी, जितेन्द्र गर्ग
उप प्रबंधक – मनोज यादव, नितिन गर्ग
उप कोषाध्यक्ष – अर्जुन वर्मा
सह सचिव – लौकेश कौशल
प्रचार मंत्री – अमित सिंघल, दिवाकर
संगठन मंत्री – विशाल चौधरी, अजय शर्मा
ऑडिटर – लौकेश सर्राफ
विशेष सलाहकार – अविनाश अग्रवाल
इस अवसर पर प्रधान पं. सचिन शर्मा ने कहा कि इस बार रामलीला को आधुनिक तकनीक के साथ डिजिटल रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। वहीं अरविंद दीक्षित ने टेंट व्यवस्था को लेकर विशेष सुविधा सुनिश्चित कराने की बात कही।
सह सचिव लौकेश कौशल ने भगवान श्रीराम की बारात के आयोजन में पिछली बार की कुछ कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया और कहा कि इस बार आयोजन में पूर्ण सावधानी बरती जाएगी। सभी सदस्यों ने उनके सुझाव को गंभीरता से लेते हुए बेहतर आयोजन का संकल्प लिया।
बैठक का समापन सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें आगामी रामलीला आयोजन को भव्य और दिव्य स्वरूप में प्रस्तुत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
[democracy id=”current”]
