सिकंदराबाद। नगर में 19 मई 2024 दिन रविवार को परशुराम सेवा युवा वाहिनी के तत्वाधान में भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होकर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।
शोभा यात्रा ढोल नगाड़ो डीजे और मां काली के अखाड़े के साथ प्रारंभ हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित, पूनम पंडित, अरविंद दीक्षित, पंडित राकेश शर्मा, अंशु शर्मा के द्वारा भगवान गणेश की आरती कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में सर्वप्रथम बैनर और लाल रंग के ध्वज लेकर ब्राह्मण समाज के युवा भगवान परशुराम की जयकारे लगाते हुए नजर आये। शोभा यात्रा में ब्राह्मण समाज के युवाओं ने भगवान परशुराम की जय हो के जयकारे लगाए। जिससे पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
शोभायात्रा का शुभारंभ चेंबर की धर्मशाला अग्रसेन चौक से किया गया। जोकि नगर के प्रमुख बाजार विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ाबाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार होते हुए मंदिर भजनलाल पर भगवान परशुराम की आरती के साथ संपन्न हुई।
शोभा यात्रा में मां काली के अखाड़े, गुरु वशिष्ठ की झांकी, बैंड बाजे, ढोल, डीजे, राम दरबार की झांकी, मथुरा के राया की नफीरी और रथ पर विराजमान भगवान परशुराम की झांकी शामिल रही।
नगर में जगह-जगह भगवान परशुराम की झांकी पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का लोगों ने आनंद लिया। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर के सामने धर्मशाला में भंडारे का भी आयोजन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही।
चेंबर की धर्मशाला से शोभायात्रा के शुभारंभ से लेकर समापन तक दनकौर तिराहे पर वाहनों के पहिए थम गए। जिससे जाम की स्थिति रही।
शोभा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष, अरविंद दीक्षित, गीता पंडित, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अंशु शर्मा, पंडित सचिन शर्मा, पंडित राकेश शर्मा, नवीन शर्मा, मुकेश शर्मा, पूनम पंडित के अलावा ब्राह्मण समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।