Search

नर्मदेश्वर भगवान का एक अभिषेक सौ अभिषेक के बराबर- आचार्य राकेश कृष्ण शास्त्री

272 Views

सिकंदराबाद। क्षेत्र के गावं भराना के नर्मदेश्वर आश्रम में चल रही श्री मद भागवत कथा में द्वितीय दिवस पर आचार्य राकेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि नर्मदेश्वर भगवान का एक अभिषेक सौ अभिषेक के बराबर है। भगवान भोलेनाथ का एक नाम नर्मदेश्वर भगवान भी हैं।

आचार्य ने कथा में बोलते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के खडग का नाम नंदक, गदा का नाम कोमोदकी और संख का नाम पांचजन्य था जो गुलाबी रंग का था। इस मोके पर सीता सरण महाराज, आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ, काशी से आये दंडी स्वामी उपेंद्रनंद महाराज, राज राजेश्वरानंद जी महाराज, प्रबुद्ध आश्रम, मोहन आश्रम, शिवराम आश्रम, मुमुछ भवन काशी कथा में परीक्षित बने यजमान परिवार समेत उपस्थित रहे।

आचार्य धर्मेंद्र तिवारी, आचार्य रामोतार शुक्ला, जगत प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, चन्दर खटाना, रोहित, अनिल, जीते, राजकुमार शर्मा, पंडित छेलविहारी सहित आयोजन समति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। कथा प्रसाद व्यवस्था में हनी, गुडडू, ओमकार सिंह, विशम्बर, गीता उपाध्याय, शगुन उपाध्याय, सुनीता शर्मा, नेहा, नीरू सहित अनेक महिला व पुरुष का विशेष सहयोग रहा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment