Search

सिकंदराबाद देहात के मुकुंदगढ़ी में विकास की नई पहल, मुख्य सचिव ने लिया जायज़ा

979 Views
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद देहात स्थित मुकुंदगढ़ी गांव में नव-निर्मित “बुलंद कोल्ड स्टोरेज” का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ कोल्ड स्टोरेज और वृद्धा आश्रम संचालन को लेकर गहन चर्चा हुई। वृक्षारोपण कर पर्यावरण संदेश भी दिया गया।

सिकंदराबाद:  ग्राम मुकुंदगढ़ी में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित बुलंद कोल्ड स्टोरेज” का निरीक्षण शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कोल्ड स्टोरेज के निर्माण गुणवत्ता, संचालन मॉडल और इसके स्थानीय किसानों को मिलने वाले लाभों की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मेरठ ज़ोन के कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद, जिलाधिकारी श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी  सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज के साथ-साथ प्रस्तावित वृद्धा आश्रम की योजना का भी जायज़ा लिया और इसके क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह कोल्ड स्टोरेज न केवल किसानों के लिए राहतदायक सिद्ध होगा बल्कि गांव में रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा के लिए प्रस्तावित वृद्धा आश्रम समाज के प्रति ग्राम पंचायत की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

इस मौके पर कोल्ड स्टोरेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता, हरियाली और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को समझाते हुए ग्रामीण विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अधिकारियों के समक्ष अपने विचार और समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए तत्काल दिशा-निर्देश दिए गए।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment