Search

SIKANDRABAD: सिकंदराबाद में कांवड़ यात्रा मार्ग से नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण

Share Now :

WhatsApp
392 Views

सिकंदराबाद: आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका सिकंदराबाद ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर पालिका के प्रवर्तन दल ने गुलावठी रोड पर विशेष अभियान चलाया और अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की।

प्रवर्तन दल ने सबसे पहले सड़क के किनारे बने गड्ढों को भरवाया, ताकि शिवभक्त कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके बाद सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर बनाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले और दुकानें हटाई गईं।

नगर पालिका टीम ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग को खाली रखें और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा निर्बाध रूप से सम्पन्न हो सके।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शिवराज ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान जिन दुकानदारों ने मार्ग पर कब्जा कर रखा था, उनके सामान को जब्त कर नगर पालिका की गाड़ी में भरवा कर हटवा दिया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल मार्ग को सुगम बनाना है, ताकि कोई भी श्रद्धालु दुर्घटना या असुविधा का शिकार न हो।

नगर पालिका द्वारा जारी यह अभियान आगामी दिनों में भी अन्य प्रमुख मार्गों पर जारी रहेगा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Spread the love

Published On

Leave a Comment