Search

सिकंदराबाद में ग्राम पंचायत गेंदपुर शेखपुर में सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन

319 Views

सिकंदराबाद ब्लॉक के गांव गेंदपुर शेखपुर में शिव नाडर फाउंडेशन व ग्राम पंचायत के सहयोग से सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन हुआ। यह पहल ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्रदान करेगी।


सिकंदराबाद: बुधवार को सिकंदराबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत गेंदपुर शेखपुर स्थित पंचायत सचिवालय में शिक्षा क्षेत्र में एक अहम पहल करते हुए शिव नाडर फाउंडेशनग्राम पंचायत के संयुक्त प्रयास से सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ विवेक कुमार एवं फाउंडेशन के अधिकारियों का पौधा भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

फाउंडेशन की ओर से ग्रामीणों को पुस्तकालय की सुविधाओं एवं उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को सफलता के लिए प्रेरणादायक टिप्स भी दिए गए, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

ग्राम प्रधान योगेंद्र चौधरी ने कहा कि “गांव में पुस्तकालय की स्थापना से युवाओं को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कस्बों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। यह पुस्तकालय युवकों और युवतियों दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा “


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment