Search

सिकंदराबाद तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया करेगा आंदोलन; बैठक में ग्राम स्तर पर सदस्यता अभियान और आंदोलन की रणनीति तय

1,035 Views

सिकंदराबाद तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन जल्द करेगा बड़ा आंदोलन। जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान व संस्थापक प्रवीण भारतीय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यता अभियान व आंदोलन की रणनीति तय की गई।


सिकंदराबाद: सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित सरकारी कॉलोनी में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नीरज भड़ाना के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान और नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने की। इस दौरान तहसील स्तर पर बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द आंदोलन शुरू करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं प्रेमराज भाटी ने कहा कि सिकंदराबाद तहसील में लेखपाल, कानूनगो सहित अन्य राजस्व विभागीय कर्मचारी खुलेआम रिश्वत मांग रहे हैं, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश” के संकल्प को सीधी चुनौती है।

उन्होंने बताया कि बुलंदशहर जनपद में ग्राम स्तर से लेकर ब्लॉक और तहसील स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिससे संगठन की पहुँच हर गांव और परिवार तक सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि सिकंदराबाद तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही जन आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

बैठक में चौधरी प्रेमराज भाटी, विजयपाल प्रधान, धीरसिंह भाटी, झम्मन सिंह यादव, दया प्रधान, बसंत भाटी, राजकुमार पहलवान, सूबेदार जितेंद्र सिंह, उधम सिंह, राकेश भाटी, प्रमोद शर्मा सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment