Search

होमगार्ड की ट्रक से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Share Now :

WhatsApp
938 Views
बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड हरवीर की ट्रक से कुचलकर मौत। चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

बुलंदशहर: जनपद के अगौता थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर जा रहे 40 वर्षीय होमगार्ड की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बेनीपुर, बीबीनगर निवासी हरवीर के रूप में हुई है, जो अगौता थाने में तैनात था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 9:15 बजे होमगार्ड हरवीर बाइक से अगौता थाने में ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान बीबीनगर-गुलावठी रोड पर थाना तिराहे के पास बालू-रेत से भरे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हरवीर की मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजन व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment