Search

Bulandshahr: कांवड़ यात्रा से पहले बुलंदशहर एसएसपी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

805 Views

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को सतर्कता और व्यवस्थाओं में कोई चूक न होने के निर्देश दिए।

बुलंदशहर: आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Bulandshahr: कांवड़ यात्रा से पहले बुलंदशहर एसएसपी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एसएसपी ने रास्तों की स्थिति, साफ-सफाई, विद्युत पोल की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन और चिकित्सा व्यवस्था समेत तमाम आवश्यक तैयारियों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा में कोई कमी न रहे और समय-समय पर फील्ड में रहकर मॉनिटरिंग की जाए।

Bulandshahr: कांवड़ यात्रा से पहले बुलंदशहर एसएसपी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एसएसपी ने कहा कि सभी थानों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद से निगरानी बढ़ाई जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

Bulandshahr: कांवड़ यात्रा से पहले बुलंदशहर एसएसपी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और किसी प्रकार की अफवाह या शरारती गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Bulandshahr: कांवड़ यात्रा से पहले बुलंदशहर एसएसपी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment