Search

सिकंदराबाद: कांवड़ मार्ग पर विद्युत पोलों की अनदेखी, बारिश में करंट का खतरा बढ़ा सड़क किनारे उगी घास की हो रही सफाई, प्रशासनिक सतर्कता जरूरी

776 Views
सिकंदराबाद-गुलावठी रोड कांवड़ यात्रा मार्ग पर विद्युत पोलों पर पॉलीथिन न लगने से करंट का खतरा बढ़ा, बरसात में हज़ारों कांवड़ियों की सुरक्षा पर संकट। सड़क किनारे उगी घास की कटाई का कार्य तेज़ी से जारी।

सिकंदराबाद:  सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर जहां एक ओर प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा है, वहीं सिकंदराबाद–गुलावठी रोड पर विद्युत पोलों पर सुरक्षा पॉलीथिन न लगाए जाने से खतरा मंडराने लगा है।

यह मार्ग आगामी दिनों में हजारों कांवड़ यात्रियों का प्रमुख रास्ता रहेगा। बरसात के मौसम में इन विद्युत पोलों में नमी के चलते करंट आने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बिना किसी सुरक्षा आवरण के पोल यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष प्रशासन पोलों पर प्लास्टिक शीट या पॉलीथिन कवर चढ़ाता है ताकि बारिश में करंट की घटनाएं रोकी जा सकें, लेकिन इस बार अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

वहीं दूसरी ओर, सड़क के दोनों ओर बरसात के कारण बड़ी-बड़ी घास उग आई थी, जो राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी। प्रशासन ने इस दिशा में तेजी दिखाई है और घास की कटाई का कार्य जोरशोर से जारी है।

स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि समय रहते विद्युत पोलों पर पॉलीथिन कवर चढ़वाए जाएं और पूरे मार्ग की सुरक्षा जांच करवाई जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News