Search

चोला स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Share Now :

WhatsApp
816 Views
चोला रेलवे स्टेशन पर 50 वर्षीय गौरीशंकर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और परिजनों को दी सूचना।

सिकंदराबाद : चोला थाना क्षेत्र स्थित चोला रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खुर्जा निवासी गौरीशंकर के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरीशंकर किसी कार्यवश चोला रेलवे स्टेशन आए थे और ट्रेन से अपने घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन के समीप आ गए और अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना चोला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस और रेलवे प्रशासन घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना मानी जा रही है, लेकिन रेलवे व स्थानीय प्रशासन द्वारा सीसीटीवी और चश्मदीदों के माध्यम से पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment