Search

सिकंदराबाद: 33/11 केवी उपकेन्द्र जोखाबाद की बिजली आपूर्ति 11 जनवरी को 4 घंटे रहेगी बाधित

221 Views

सिकंदराबाद:  33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र जोखाबाद नंबर-02 से जुड़ी विद्युत आपूर्ति दिनांक 11 जनवरी 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कुल 4 घंटे के लिए बाधित रहेगी।

यह कटौती 33 केवी लाइन में नई केबल डालने, साथ ही लाइन व पोल के अनुरक्षण कार्य के चलते प्रस्तावित की गई है।

बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले इंडस्ट्रियल फीडर—AMCO, DADU PIPE, GEOSIS, HI TECH-2, INDUSTRIAL-I, INDUSTRIAL-II, INDUSTRIAL-III, PRIME GOLD, SATA SYNTHETIC, VISHAL PIPE-III सहित ग्राम राजारामपुर, सांवली, विशनपुर, किशनपुर, हृदयपुर, मैन हाईवे, जोखाबाद, बाजार माधोदास, कायस्थवाड़ा, शेखवाड़ा, गुलावठी अंडरपास, रामवाड़ा आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि उपभोक्ता बिजली आपूर्ति बंद होने से पूर्व अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें तथा आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment