Search

13 को निकालेगें ट्रैक्टर ट्रॉली से तिरंगा यात्रा: अमित भाटी

224 Views

बुलंदशहर: बुलंदशहर में तिरंगा यात्रा के अन्तर्गत भाजपा किसान मोर्चा 13 अगस्त को ट्रैक्टर ट्राली रैली के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालेगा। उक्त जानकारी मुख्य वक्ता के रूप में रहे क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा एडवोकेट अमित भाटी ने दी। भाजपा जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चे की एक बैठक जिला भाजपा कार्यालय गंगा नगर में आयोजित की गई। जिसमें 13 तारीख को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा होने वाली विशाल ट्रैक्टर रैली की योजना बनाई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा जी, महामंत्री जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment