Search

सिकंदराबाद में 17 से 19 जुलाई तक मेगा विद्युत कैम्प का आयोजन, उपभोक्ता उठा सकेंगे लाभ

720 Views

सिकंदराबाद: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से तीन दिवसीय मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कैम्प का स्थान:

कार्यालय अधिशासी अभियन्ता,
विद्युत वितरण खण्ड-सिकन्द्राबाद,
चौधरी गंगे प्रधान कॉम्प्लेक्स,
हृदयपुर मोड़, एस.एन. मॉल,
जी.टी. रोड, सिकंदराबाद।

कैम्प में समाधान किए जाने वाले प्रमुख कार्य:

नए विद्युत संयोजन (कनेक्शन)

भार वृद्धि (लोड बढ़ाने)

खराब मीटर की शिकायत

बिल संशोधन

विधा परिवर्तन

बिल जमा करने संबंधी समस्याएं

अन्य विद्युत संबंधित शिकायतें

अधिकारियों की अपील:

अधिशासी अभियंता कार्यालय की ओर से सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वह अपने संबंधित प्रकरणों के साथ इस कैम्प में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान अवश्य कराएं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment