सिकंदराबाद के गांव मुकुंदगढ़ी के सन्नी ने अपनी 90 वर्षीय दादी हरनंदी देवी को कांवर में बिठाकर हरिद्वार से गंगाजल लाने की यात्रा शुरू की। शिवरात्रि के दिन गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
सिकंदराबाद: गांव मुकुंदगढ़ी का रहने वाला सन्नी अपने कंधों पर अपनी 90 वर्षीय दादी हरनंदी देवी को बैठाकर श्रवण कुमार की मिसाल बन गया है। 7 जुलाई को हरिद्वार की हर की पैड़ी से जल भरकर सन्नी ने अपने कांवड़ यात्रा की शुरुआत की, जिसमें एक ओर कांवर में गंगाजल और दूसरी ओर अपनी दादी को लेकर वह निकला है।


सन्नी ने बताया कि वर्ष 2019 में भी उसने अपनी दादी को इसी तरह कांवड़ यात्रा में साथ लेकर हरिद्वार से जल चढ़ाया था। इस बार भी वह अपने चचेरे भाई के साथ 7 जुलाई को यात्रा पर रवाना हुए हैं। इस वक्त वह हापुड़ में विश्राम कर रहे हैं।

सन्नी ने बताया कि वह शिवरात्रि के दिन अपने गांव मुकुंदगढ़ी स्थित शिव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
स्थानीय लोग सन्नी की इस सेवा और श्रद्धा से भावविभोर हैं। उसकी यह निःस्वार्थ सेवा श्रवण कुमार की पौराणिक कथा की याद दिलाती है, जिसने अपने माता-पिता की सेवा के लिए कठिन यात्राएं की थीं।
