Search

सिकंदराबाद में सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, किया प्रदर्शन, कार्य रूकवाया

Share Now :

WhatsApp
379 Views

 


सिकंदराबाद। नगर पालिका क्षेत्र की चामंड कालोनी में सीसी रोड की निर्माणाधीन नाली में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए वार्ड सभासद ने मोहल्लावासियों के साथ मिलकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया है और मौके पर जाकर काम रुकवा दिया गया।

नगर की चामंड कालोनी वार्ड 15 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को वार्ड सभासद मोहित सैनी ने मोहल्ले वासियों के साथ मौके पर पहुंचे और ठेकेदार पर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। मोहल्ले वासियों ने ठेकेदार व निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को गुणवत्ता पूर्वक कार्य न होने पर कार्य बंद करा दिया। सभासद ने बताया कि सीसी रोड से पूर्व नालियां का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त नाली मेंं मानक अनुसार सामग्री नहीं लगाया जा रहा है। बनी नाली जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है।

संबंधित नगर पालिका ईओ और जेई को भी घटना से अवगत करा दिया गया है। वही पालिका अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप दीक्षित ने बताया कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मनमानी करने पर उक्त कार्य की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News