Search

सिकंदराबाद में दिनदहाड़े किराना व्यापारी पर हमला, व्यापारी गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे एसएसपी

647 Views

सिकंदराबाद (रोहित बंसल): जेवर अड्डे के पास मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किराना व्यापारी पर बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली चला दी। गोली व्यापारी के गाल को चीरते हुए जबड़े में जा फंसी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और एसएसपी समेत कई आलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र को घेर कर जांच शुरू कर दी है और पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

घायल व्यापारी की पहचान सुरेश चंद के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह अपनी दुकान पर बैठे थे। अचानक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे बदमाश ने नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद परिजनों ने व्यापारी को नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भय का माहौल है। व्यापारियों में भी गुस्सा व्याप्त है और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News