Search

श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति सिकंद्राबाद की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

551 Views

सिकंदराबाद। श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन मंदिर भजनलाल में गत सप्ताह आयोजित आम सभा मे सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य संरक्षक अशोक सिंघल, प्रधान मोहनलाल गोयल, अध्यक्ष शिवप्रकाश काका, महासचिव नवीन कुमार सिंहल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल, संयोजक नितिन अग्रवाल, आडिटर विभोर गुप्ता, कानूनी सलाहकार मोहित अग्रवाल एडवोकेट व पुनीत चन्द्रा एडवोकेट को मनोनीत किया गया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारीयो को अन्य पदों पर समाज के सक्रिय बन्धुओ को मनोनीत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान नवीन सिंघल एडवोकेट ने गत सत्र के आय- व्यय का ब्योरा दिया। साथ ही गत वर्ष समिति द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी दी तथा समस्त समाज के सराहनीय सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। जिसके उपरांत इस वर्ष आगामी 6 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को महाराजा अग्रसेन जी की परम्परागत शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय सर्वसम्मति द्वारा लिया गया। साथ ही पारिवारिक मेले का आयोजन 13 अक्टूबर की शाम भजनलाल मंदिर प्रांगण मे सम्पन्न कराने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, अनिल गोयल, चन्द्र प्रकाश सर्राफ, जगदीश बजाज, सुभाष जौली वाले, पीयूष गोयल एडवोकेट, राजीव सिंघल, संजय बंसल, देवेश गोयल, आलोक लोहिया, विभोर गुप्ता, अरविंद गर्ग, लौकेश सर्राफ, सजल गर्ग, मोहित अग्रवाल, पुनीत चन्द्रा, राजेश बंसल, सचिन मित्तल, निशांत गर्ग आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता मोहन लाल गोयल एव संचालन डा.विपिन गर्ग ने किया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News