Search

शिव नाडर फाउंडेशन, स्वयं सेवी संस्था द्वारा जिला कारागार में 40 बंदियों को सर्टिफिकेट किए वितरित, अन्य बंदियों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Share Now :

WhatsApp
276 Views

बुलंदशहर। जिला कारागार बुलन्दशहर में निरूद्ध निरक्षर बंदियों को साक्षर किये जाने के उद्देश्य से शिक्षा इनीशिएटिव योजना के अन्तर्गत प्रौढ शिक्षा कार्यक्रम शिव नाडर फाउंडेशन नोएडा, स्वयं सेवी संस्था द्वारा संचालित किया हुआ है। प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम 90 दिनों का होता हैं जिसमें निरक्षर बंदियों को साक्षर किये जाने के उपरांत उक्त संस्था के माध्यम से सर्टिफिकेट वितरित किये जाते है।

इसी के तहत शिव नाडर संस्था से आये विजय आनन्द वर्मा (प्रौढ शिक्षा प्रमुख), ललितेन्द्र (भारतीय वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक), रामलखन शुक्ला (कार्यक्रम संचालक) एवं सहयोगी प्रदीप कुमार द्वारा कारागार के बहुउद्देशीय हॉल में निरक्षर से साक्षर हुए 40 बंदियों को सर्टिफिकेट वितरित किये गये। इस दौरान वर्तमान में संचालित बैच के 40 बंदियों एवं अन्य बंदियों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक एवं उत्साहित करने के निमित्त कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News