Search

शरीर व सिर पर खूननूमा पट्टी बाधकर हाथो मे डण्डा लेकर अराजकता फैलाने वाले 6 यू-टयूबर गिरफ्तार

Share Now :

WhatsApp
417 Views

बुलंदशहर। सोशल मीडिया का खुमार आजकल लोगों को पर कुछ ऐसे चढ़ा हुआ है कि वो वायरल होने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। थोड़े से लाइक और शेयर के लिए वो न केवल अपनी बल्कि दूसरों की भी जान जोखिम में डालने से नहीं चूकते हैं। बुलंदशहर से भी एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। जहां पुलिस ने 6 यूट्यूबर्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल ये यूट्यूबर्स फिल्मी स्टाइल में सड़कों पर घूम रहे थे। इनके हाथों में लोहे की रोड चेहरे पर लाल रंग से सनी हुई पट्टियां बंधी हुई थीं, जिन्हें देखकर कोई भी डर जाए।

बीच बाजार खून जैसे रंग से बंधी पट्टी बांधकर घूम रहे यूट्यूबर्स

ये सभी 6 युवक बेखौफ होकर बुलंदशहर की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे थे। ये जहां से भी निकलते वहां लोग इन्हें हैरत भरी नजरों से देखते थे। तो कुछ लोग इन्हें देखकर डर भी रहे थे। सड़क पर इतनी खतरनाक रूप रखकर घूमने वाले इन लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने यूट्यूबर्स को किया गिरफ्तार

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सभी 6 यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डिबाई में बीच बाजार खून जैसे रंग से सनी पट्टीयां बांधकर हाथो में डंडे लेकर अपनी दबंगई की रील बना रहे थे। भय और दहशत फैलाने के आरोप में डिबाई कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment