Search

युवा आद्य शक्ति मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा

387 Views

सिकंदराबाद। युवा आद्य शक्ति मंडल सिकंदराबाद द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर में गणेश जी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।

शोभा यात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह द्वारा गणेश जी की आरती कर किया गया। शोभा यात्रा जीटी रोड स्थित अग्रसेन चौक चेंबर की धर्मशाला से प्रारंभ हुई जो कि विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ाबाजार, हनुमान चौक से होते हुए कबाड़ी बाजार स्थित भजन लाल मंदिर पर सम्पन्न हुई।

शोभा यात्रा में ढोल ताशे, डीजे और काली के अखाड़े के साथ-साथ गणेश जी की झांकी शामिल रही। शोभा यात्रा में तीन काली का स्वरूप मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर आकाश लाला, डॉ नरेश शर्मा, योगेंद्र शर्मा, पिंकी वोहरा, अरविंद दीक्षित, सोनू पंडित, शैंकी, मोहित सक्सेना, लकी, शिवम, प्रेम राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News