Search

बुटैना में 10 लाख से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का किया लोकार्पण

499 Views

सिकंदराबाद। विधायक निधि से क्षेत्र के गांव बुटैना की 200 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विधिवत रूप से लोकार्पण किया और कहा कि गांव का विकास शासन की प्राथमिकता है।
विधानसभा क्षेत्र के गांव बुटैना में विधायक निधि से वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 9.37 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग मार्ग जिसकी लंबाई 200 मी. का निर्माण सत्तू के मकान से ब्रह्म पुत्र भीमा के मकान एवं ओमप्रकाश कुंवरपाल के मकान तक किया गया। जिसका गुरुवार को विधिवत रूप से स्थानीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा लोकार्पण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास की लहर है। विधानसभा के प्रत्येक गांव में सड़क,नाली,बिजली,पानी की सुविधा प्रदेश सरकार मुहया करा रही है। इस दौरान उदयवीर सिंह रघुवीर सिंह प्रहलाद सिंह,ओमवीर सिंह,गजेंद्र सिंह,धर्मेंद्र चौधरी,हरिश्चंद्र शर्मा,परमानंद शर्मा कुमार,ओमपाल,ब्रह्मपाल,सतवीर,राज किशोर,ओमकार जयवीर,भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Comment

Other News