Search

पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

374 Views

गुलावठी । बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज देवली में सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को विकसित भारत 2047 थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अनेक छात्राओं ने भाग लिया। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत कर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक आरके सिंह,नवीन कुमार गुप्ता,प्रधानाचार्य पूरन दत्त शर्मा भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य पूरनदत्त शर्मा ने बताया कि इस मौके पर वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Comment

Other News