Search

पिछली सरकारों ने मुसलमानों को वोट बैंक समझा : जमाल सिद्दीक़ी

339 Views

भाजपा अल्पसंख्यकों की हितैषी पार्टी है

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा

सिकंदराबाद:. हाजी बाबा मिस्कीन शाह ताजी व बाबा फ़रीद साबरी के तीन दिवसीय वार्षिक उर्स के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने दावा किया कि भाजपा अल्पसंख्यकों कि हमदर्द पार्टी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबसे ज़्यादा मुसलमान उठाते हैं मगर भाजपा को वोट देने से घबराते हैं जबकि भाजपा में मुस्लिमों की 25 फ़ीसदी हिस्सेदारी है।

सोमवार को मौहल्ला रिसालदारान स्थित कूंचा मिस्कीन शाह में बाबा मिस्कीन शाह ताजी रहम तुल्लाह अलैह और बाबा फ़रीद साबरी रहम तुल्लाह अलैह के तीन दिवसीय उर्स के आगाज़ के कार्यक्रम की अध्यक्षता यूसुफ खाँ ने की तथा संचालन रिहान साबरी ने किया।


जमाल सिद्दीकी ने भाजपा सदस्यता अभियान के बारे में बताते हुए मुसलमानों से भाजपा में शामिल होने का आह्वान भी किया। उन्होंने आगे कहा कि सूफी संवाद महा अभियान के माध्यम से मोदी सरकार सूफी इज़्म के साथ जुड़ कर देश में  एकता और भाई चारे को बढ़ावा देने का काम कर रही।


मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष डाॅ.असलम पूर्व ज़िला अध्यक्ष तमकीन चौहान ने भी भाजपा और मुसलमानों के संबंध में विचार रखे। सूफी संवाद महा अभियान के ज़िला प्रभारी व सज्जादानशीन सैयद शाह हुसैन मिस्कीनी ताजी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शकील नेता, जन्नेल ग़ाज़ी, सैयद फ़ख़रुद्दीन शाह मिस्कीनी, रफीक़उद्दीन पहलवान, मुतीब खां, सद्दीक़, आमिर ज़ैदी, सैयद सज्जाद हुसैन मिस्कीनी, सैयद आतिफ मिस्कीनी आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News