Search

नगर के विकास के लिए विधायक व एसडीएम ने की बैठक

Share Now :

WhatsApp
353 Views

समस्याओं व नए कार्यों पर की गई चर्चा

सिकंदराबाद। शनिवार को तहसील सभागार में विधायक व अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें नगर के विकास कार्यों व समस्याओं के निस्तारण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

स्थानीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह, एसडीएम रेनू सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित व ककोड़ नगर पंचायत अध्यक्ष मोहित सिंघल भी मौजूद रहे। इस दौरान नगर की विद्युत व्यवस्था, क्षेत्र में घूम रहे आवारा, निराश्रित गोवंश, सरकारी पार्किंग, डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने, शमशान घाटों के सौंदर्यकरण निर्माण कार्य, ब्लॉक के पास खाली परिसर का सही इस्तेमाल, विजय द्वार के पास सुलभ शौचालय का निर्माण आदि पर विस्तार से चर्चा की गई और सिकंदराबाद को सुंदर और स्वच्छ बनाने हेतु कार्य में एक जुट होकर लगने की बात कही।

इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर भारती, बीडीओ, नायब तहसीलदार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार, एसडीओ विद्युत, जेई समेत भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता, अरविंद दीक्षित, सोनू शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News