Search

धूमधाम से मनाया गया स्कूलों में 78वां स्वतंत्रता दिवस

282 Views

सिकंदराबाद। नगर के विभिन्न स्कूलों व इस्लामी मदरसों में देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और प्रभात फेरी निकाल कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर के पत्थरवाड़ा स्थित शास्त्री पब्लिक स्कूल में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुनील शर्मा ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देश प्रेम से प्रेरित गीत, भाषण, विभिन्न ड्रेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमे परी, नव्या, अभि, हिवा, शिवांचल, मानसी, मुद्दित्य, रोहाणी, कनिष्का, शगुन, शिवम, लाक्षी ने भाग लिया।

इस अवसर पर काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। स्कूल की प्रबंधक पूनम शर्मा ने सभी आगुंतको का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विकास शर्मा, भागवती देवी, प्रज्ञा शर्मा, मुनमुन सिंह, कविता, ममता, नैना, निशा, कुलसुम, भूमिका, नितिका, सायमा आदि का सहयोग रहा।
उधर परिषदीय जूनियर विद्यालय गेसूपुर की माडिया में ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ राजीव मोहन शर्मा ने ध्वज फहराकर 78वें स्वतंत्रता दिवस की ग्रामवासियों एवं बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

वहीं कायस्थवाड़ा स्थित अली पब्लिक स्कूल में सपा नगर अध्यक्ष हाजी आशक़ीन, बल्लू अंसारी तथा इरशाद शमशेर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य शमीम खाँ ने स्वतंत्रता दिवस के विषय में प्रकाश डाला। प्रबंधक हाजी आरफीन ने अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया। बच्चों ने देश भक्ति के गाने कविताएँ एवं लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर नफ़ीस सिद्दीक़ी, अमजद ग़ाज़ी, रिजवान मेवाती, ज़ीशान खान, साइम, ज़ैद, सरफराज़ कस्सार, शाहफ़ेज़ आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News