Search

कारोबारी के खाते से साइबर ठगों ने 17 लाख उड़ाए

405 Views

बुलंदशहर: औरंगाबाद के एक बड़े कारोबारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना ओटीपी लिए ही 17 लाख रुपये से अधिक की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। कारोबारी के स्टेटमेंट देखने पर ठगी की जानकारी हुई। कारोबारी ने बैंक प्रबंधक और थाना पुलिस से शिकायत की है। दोनों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला बुलंदशहर दोयम निवासी राजेश कुमार की मोहित अग्रवाल पेंट्स एंड हार्डवेयर की पुरानी सब्जी मंडी में दुकान है। जिनका खाता औरंगाबाद के पंजाब नेशनल बैंक में दामोदर दास अशोक कुमार अग्रवाल के नाम से फर्म का चालू खाता खुला हुआ है। कारोबारी राजेश कुमार के अनुसार उनके फर्म खाते में 17 लाख 74 हजार रुपए थे। साइबर ठगों ने खाते को क्लोन करके इस अकाउंट नंबर पर ऑनलाइन बैंकिंग सेवा चालू करा ली। जबकि कारोबारी का आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग सेवा लेने के लिए बैंक में अप्लाई नहीं किया था। फिर भी फर्म के अकाउंट पर ऑनलाइन सेवा चालू होते ही साइबर ठगों ने कई लगातार ट्रांजेशन करके खाते से 17 लाख 70 हजार दस रुपए खाते से निकाल लिए। कारोबारी का कहना है कि उनके पास न तो कोई ओटीपी ही आई और न ही खाते से कटने का कोई मेसेज आया। दो दिन पहले खाते की स्टेटमेंट देखने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित कारोबारी ने बैंक प्रबंधक के साथ थाना पुलिस से शिकायत की है। थाने में तैनात साइबर प्रभारी ने बैंक पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment