Search

एसपी सिटी एवं नायब तहसीलदार द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना परिसर में सुनी गयी जनसमस्याएं

318 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली परिसर में दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, अंकित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, अंकित सिंह द्वारा थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में प्रतिभाग करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

थाना समाधान दिवस में चार फरियादियों की शिकायतें आई। जिनमे से दो शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। दो शिकायतों का समय बद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चारों शिकायतें राजस्व विभाग से ही संबंधित रही। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, अंकित सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह, अपराध निरीक्षक सरजेश कुमार व अन्य विभाग के अधिकारियों सहित फरियादी मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News